Breaking News

कमाल हो गया! मानव शरीर में वैज्ञानिकों को मिला ये नया अंग

खौजपरक की इस कश्मकश के बीच वैज्ञानिकों को मानव शरीर में एक नया अंग मिला है। एक पल के लिए वैज्ञानिक खुद इसे जान और खोजकर हैरान हो गए, मगर इस तथ्य की सत्यता की तस्दीक करने हेतु जैसे ही वैज्ञानिक अपनी खोज की गहराई में गए, तब जाकर उनके इस खोज की पुष्टि हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक कैंसर स्केन की जांच हो रही थी। तभी उन्हें गले में एक नए अंग के बारे में पता चला। वैज्ञानिकों के शोध में यह खुलासा हुआ है कि गले के ऊपरी  हिस्सों में ग्रंथियों का एक समूह होता है, जिसके बारे में फिलहाल तो अभी पता नहीं चल पाया है।

क्या है इस अंग का नाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि वैज्ञानिकों ने इस नए अंग का नाम Tubarial salivary glands दिया है। इस  नए अंग के बारे में पता चलने पर वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर रेडिएशन ट्रीटमेंट के दौरान इन ग्रन्थियों को प्रभावित नहीं किया जाता है तो इससे लोगों को लाभ हो सकता है। एम्सटर्डम के कैंसर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए तैयार किए गए PSMA PET-CT  के स्कैन का परीक्षण कर रहे थे। इस दौरान जब डॉक्टर ने  एक रेडियोएक्टिव ट्रेसर को मरीज के शरीर में इंजेक्ट किया, तब जाकर इन्हें इस नए अंग के बारे में पता चला।

आखिर कैसा दिखता है ये अंग 
यदि हम आपको इस अंग के स्वरूप के बारे में बताते चले तो यह 1.5 इंच लंबा है। शुरूआती जांच में 100 मरीजों की जांच में इस अंग के बारे में पता चला है। फिलहाल, वैज्ञानिक इस अंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु अभी शोध में जुटे हुए हैं।