Breaking News

कंगना रणौत ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- मैंने कहा था… घमंड टूटना निश्चित है

कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। चाहे सामाजिक मुद्दा हो या फिर राजनीतिक, अभिनेत्री अपना मत जरूर रखती हैं। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर भी कंगना रणौत ने अपना पक्ष रखा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर तंज कसा है।

अभिनेत्री कहती हैं, ‘1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जे पी नारायण की एक ललकार से सिंघासन छोड़ो की जनता आती है, सिंघासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है।’

बता दें कि वीडियो शेयर करते हुए कंगना रणौत ने ये तक लिख डाला कि ‘जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है…’।