Breaking News

एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने दो क्षेत्राधिकारियो में किया फेरबदल,दुर्गा प्रसाद तिवारी बने देवबंद के क्षेत्राधिकारी,नीरज सिंह होंगे सीओ-द्वितीय

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
सहारनपुर/देवबंद (दैनिक संवाद ब्यूरो) एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए दो क्षेत्राधिकारियो में फेरबदल किया है। एसएसपी आकाश तोमर ने क्षेत्राधिकारी-द्वितीय का कार्यभार देख रहे दुर्गा प्रसाद तिवारी को सीओ-देवबंद बनाया है। जबकि नीरज सिंह को क्षेत्राधिकारी-द्वितीय बनाया गया है। ध्यान रहे सीओ देवबन्द रजनीश कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण बीते कुछ दिन पहले  गाजियाबाद जनपद में हो गया था।
उनके स्थानांतरण के बाद से देवबंद में क्षेत्राधिकारी पद पर किसी की भी नियुक्ति नहीं हुई थी। लेकिन अब एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने दुर्गा प्रसाद तिवारी को देवबंद का क्षेत्राधिकारी (सीओ) बना दिया है। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आज देवबंद कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है।