Breaking News

इन लड़क‍ियों के नाम का पहला अक्षर होता है भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक व्यक्ति के नाम का असर उसके स्वभाव और जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए कहा जाता है किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हम बताएंगे आज कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो बहुत लकी मानी जाती हैं। कहा जाता है इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती हैं। जिस वजह से इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

 

 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां जहां रहती हैं वहां खुशियां रहती हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन्हें जिंदगी में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। ये अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों के लिए भी लकी होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कोई भी इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। ऐसी लड़कियां अपने चारों ओर खुशियां बिखेरती हैं। इनकी किस्मत तेज होती हैं। ये अपने ससुराल पक्ष के लोगों के लिए लकी होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वे भी लकी मानी जाती हैं। ये दिखने में बहुत ही आकर्षक होती हैं। ये हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती हैं। ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी शादी के बाद किस्मत बदल जाती हैं। क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती।

जिन लड़कियों का नाम Y अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही छोड़ती हैं। इन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख प्राप्त होते हैं। ये अपने साथ-साथ अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं।