Breaking News

अमित शाह के रास्ते पर चलीं ममता बनर्जी, बोलपुर में सीएम ने किया रोड शो

पश्चिम बंगाल में में सियासी हंगामा मचा हुआ है क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज वह बीरभूमि के बोलपुर में रैली कर रही हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बोलपुर में रैली कर दम दिखाया था। लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी दो दिन के दौरे पर बीरभूमि पर रोड शो करने पहुंची हैं। रोडशो के दौरान ममता ने अमित शाह और भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा को बंगाल में बाहरी करार देते हुए ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल के आइकन्स नेताजी और रविंद्रनाथ टैगोर का सम्मान नहीं करती है।

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘विश्व भारती पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणी मुझे पसंद नहीं है। बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। हिंसा और बांटने की राजनीति बंद करो।’ बता दें सीएम ने बोलपुर में पैदल ही रोड शो किया। इस दौरान हजारों की भीड़ देखने को मिली। अमित शाह की रैली को फेल करने के लिए और ममता के इस पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत कोशिश कर रहे हैं।

बाउल गायक बासुदेव भी ममता के रोड शो में शामिल हुए। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बाउल संप्रदाय के गायक बासुदेव के घर पर ही खाना खाया था। जिसके बाद बासुदेव बाउल ममता की रैली में भी शामिल हुए। उनके साथ बाउल संप्रदाय के और भी नजर आये। ममता के रोड शो के पहले अमित शाह ने 19-20 दिसंबर को बंगाल दौरा किया था। बोलपुर में रैली के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ममता सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पिछले 10 साल में राज्य की बिगड़ी स्थिति को लेकर आलोचना की थी।