Breaking News

अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर साधा निशाना, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं…

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले सियासी दल मतदाताओं को लुभाने लगे हैं। इसमे बयानबाजी और वादों की फसल लहलहा रही है। नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बागपत में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। है। उन्होंने सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। अनुराग ठाकुर ने भरी सभा में कहा कि अरे अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं। हम दोनों को काम अलग-अलग है। ज्ञात हो कि बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने जनपद में बीते दिनों 4 दिवसीय बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया था। उन्होंने इसके आयोजन के समय कहा था कि राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार ने जिस तरह प्रोत्साहित किया है। उससे देश में खेल का अच्छा माहौल बना है। खेलों में लोगों के प्रोत्साहन से हम देश को अच्छे खिलाड़ी दे पाएंगे। सत्यपाल सिंह के इस आयोजन को लेकर सपा सुप्रीमो ने सवाल खड़े किए थे।

बागपत में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्यपाल सिंह के टूर्नामेंट शुरू करने पर अखिलेश ने जिस तरह से कहा कि सांसदों ने खेल प्रथा शुरू कर दी। उन्होंने खेल के आयोजन पर सवाल उठाया। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि तो क्या बुरा किया? इनके चुनाव तो 2024 में है। अगर प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया तो क्या बुरा किया? अगर नशे से दूर रख रहे हैं तो क्या बुराई है? अगर खेलों में आगे बढ़ने का मौक दे रहे तो क्या बुरा किया?

 

अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव से कई तीखे सवाल किये। अरे अखिलेश यादव कहता है कि ये सांसद खेल महाकुभ कराते हैं, सांसद खेल प्रथा कराते हैं। अरे अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को दंगे से जोड़ कर निशाना साधा।