Breaking News

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी चक्रवात के बाद अब मानसून ने आहट दे दी है। इन दिनों देश के लगभग 70% हिस्से में मानसून पहुंच गया है। जो समय से पहले माना जा रहा है। इतना ही नहीं, उत्तर भारत में भी मानसून सक्रिय हो गया है। जिस वजह से उत्तर भारत के तमाम राज्यों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बादल छाए हुए है। साथ ही इन राज्यों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। जिसके बाद अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसी वजह से मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पहले 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना थी लेकिन अब 25 जून तक ही मानसून दिल्ली में पहुंच जाएगा। इस दौरान बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है लेकिन दूसरी ही तरफ मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। इसी वजह से आने वाले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मानसून के पहले आने का कारण कई राज्यों में आए चक्रवात को ठहराया है।

जानें कब किस राज्य में पहुंचेगा मानसून
दिल्ली के अलावा हरियाणा में मानसून 25 जून को पहुंच सकता है। इसके अलावा राजस्थान में भी मानसून के 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद है लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ। तो राजस्थान के लोगों को 30 जून तक का इंतजार करना होगा। वहीं, पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मानसून 25 जून तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा में मानसून 26 जून तक दस्तक देगा। 27 जून को वायनाड और कोझीकोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।