Breaking News

शबाना आजमी के जन्मदिन पर रेखा को देख परेशान हो गए थे बिग बी, अमर सिंह ने बताई थी बड़ी वजह

यूं तो रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम से सभी वाकिफ है। यहां तक कि इन दोनों के रिश्ते को लेकर आज तक चर्चा होती रहती हैं। रेखा और बिग बी ने साथ में लगभग दर्जन भर फिल्में की हैं। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जाती है। ना जाने कितनी ही कहानियां दोनों के संबंधों पर मीडिया में भी काफी कुछ छपा था। रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा दिवंगत अमर सिंह (Amar Singh) ने भी साझा किया था।

 

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की अच्छी दोस्ती थी। अमर अमिताभ को बड़ा भाई कहते थे। रेखा की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान से अमर सिंह ने अमिताभ और रेखा को लेकर एक किस्सा साझा किया था।

अमर सिंह के अनुसार एक बार शबाना आजमी का बर्थडे था। उन्होंने बर्थडे पार्टी में मुझे औऱ अमिताभ को भी बुलाया था। हम वक्त से पहुंच गए और ड्राइवर को खाना खाने के लिए भेज दिया।

बकौल अमर सिंह हम जैसे ही शबाना के घर के भीतर पहुंचे तो देखा कि वहां रेखा पहले से ही मौजूद थीं। जैसे ही अमिताभ ने जैसे ही ऱेखा को देखा, वो मुड़े और बाहर चले गए।

अमर सिंह ने आगे कहा था कि ड्राइवर तो खाना खाने चला गय़ा था इसीलिए हमने तुरंत टैक्सी बुलाई और घर लौट गए।

अमर सिंह ने बताया अमिताभ ने कभी उस किस्से का जिक्र उनसे दोबारा कभी नहीं किया। अमर सिंह ने भी कभी उनसे दोबारा इस बारे में बात नहीं की।

अमर सिंह ने यासिर उस्मान से बताया कि इस किस्से ने ये साबित कर दिया कि अमिताभ और रेखा के बीच कुछ तो था। यदि ऐसा नहीं होता तो कम से कम शबाना आजमी को बर्थडे तो विश करना चाहिए था। या फिर रेखा से बात तो कर ही सकते थे।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हमेशा से रेखा के साथ अपने संबंधों को अस्वीकार किया है। अमिताभ बच्चन के अनुसार उनके और रेखा के बीच वैसे ही संबंध थे जैसे दो कोस्टार्स के बीच होते हैं।