रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। बीते दिन राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मकान के बाहर रॉकेट का टुकड़ा मिला था। रूस के इस हमले के खिलाफ पश्चिम के कई देश लामबंद हैं और लगातार पाबंदियां लगा रहे हैं। वहीं कई बड़ी कंपनियों ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
रूस के हमले में यूक्रेन में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। वहीं जब NATO ने जब यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया तो यूक्रेन के राष्ट्रपति भी नाटो पर जमकर बरसे। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा जमा लिया है जिसमें खेरसन और मारियुपोल शामिल हैं।