Breaking News

आईपीएल : अर्जुन को ट्रोल करने वालों को सारा तेंदूलकर ने दिया यह जवाब…

ग्लैमर, रोमांच और क्रिकेट का एक साथ तड़का का नाम है आईपीएल। आईपीएल के लिए गुरूवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें बहुत से खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा दामों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा तो कई खिलाड़ियों को सिपर्फ नवादित होने का लाभ मिला। चेन्नई में आईपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदूलकर के बेट अर्जुन को लेकर सवाल किये जाने लगे। नीलामी सूची में इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का भी नाम था। जब से ऑक्शन लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया है, तभी से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऑक्शन में आखिरी बोली अर्जुन की लगी जिन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। अर्जुन के ऑक्शन में बिकने के बाद से उनको और भी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर इस नवोदित खिलाड़ी पर निशाना साधा गया। अर्जुन पर निशाना साधनें वालों पर उसकी बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भाई अर्जुन को बधाई भी और साथ ही दमदार मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा कि कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है। यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। वहीं मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा। अर्जुन तेंदुलकर ने टीम में शामिल होने को लेकर कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई इंडियंस 11.70 करोड़ रुपये खर्च किये, जिसमे नाथन कूल्टर नाइल को पांच करोड़ रुपये, एडम मिल्ने 3.20 करोड़ रुपये, पीयूष चावला को 2.40 करोड़ रुपये, जेम्स नीशाम को 50 लाख रुपये, युद्धवीर चरक को 20 लाख रुपये, मार्को जेनसन को 20 लाख रुपये, अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा है।