Breaking News

हवाई अड्डे पर चल रहे देह व्यापार गिरोह का हुआ भंडाफोड़, इस तरह बाहर भेजी जाती थीं युवतियां

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। तभी पुलिस ने दो महिलाओं को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया कि दो महिलाओं को गिरोह के चंगुल से फ्री भी कराया गया है, इन महिलाओं को कस्टमर्स के साथ गोवा भेजा जा रहा था।

आखिर किस तरह हुआ इस मामले का भंडाफोड़

पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि देश के टूरिस्ट क्षेत्रों में मुंबई से युवतियां यहां भेजी जा रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक का वेश धारण कर इस गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और फिर एक सौदा तय किया। दो पुलिस वालों ने नकली ग्राहक बनकर युवतियों को साथ में लिया और गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गये। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और दोनों महिलाओं को भी वहां से मुक्त कराया।

खुद देतीं थी जगह चुनने का ऑफर

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ये महिलाएं दो दिन के लिए शारीरिक संबंध बनाने के सौदे को पक्का करती थीं। इस दौरान वह टूरिस्ट प्लेस चुनने का भी विकल्प ग्राहकों को दिया करती थीं। उन्होंने बताया कि गोवा की डिमांड इसमें सबसे ज्यादा है।

पहले भी पकड़ी गई थी ये महिला

इससे पूर्व एक साल पहले भी देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को अरेस्ट किया था। यह महिला पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद दोबारा देह व्यापार का गिरोह चला रही थी। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी उसी महिला का नाम फिर से सबके सामने आया है।