Breaking News

शनि की साढ़ेसाती इन राशियों पर पड़ेगी भारी, जानिए आप अपनी राशि

ज्‍योतिषशास्‍त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या है। दरअसल जिस व्‍यक्ति पर भी शनि की ये दो महादशायें चल रही होती हैं, उस व्‍यक्ति का जीवन काफी संकटों भरा रहता है।

क्‍या होती है शनि की साढ़ेसाती

जब किसी राशि में साढ़े सात सालों तक शनि की महादशा रहती है, उसे ही शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। शनि की साढ़ेसाती की वजह से उस व्‍यक्ति का जीवन काफी संकटों से भर जाता है।

किस राशि पर लगती है शनि की साढ़ेसाती

दरअसल जब कभी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है। शनि का राशि परिवर्तन जिस राशि में होता है उस राशि पर, और उसके आगे और पीछे की एक-एक राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है। वहीं इसके साथ ही दो अन्‍य राशियों पर शनि ढैय्या भी लग जाती है।

अभी इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

ज्‍योतिषियों के मुताबिक, अभी शनि मकर राशि में हैं, इस कारण मकर, कुंभ और धनु राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या  लगी हुई है।

आप पर कब लगेगी शनि की साढ़साती और ढैय्या

मेष राशि : इस राशि पर शनि की साढे़साती का समय 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक का है। इसके साथ ही इस राशि पर शनि की ढैय्या 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक तथा 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक चलेगी।

वृषभ राशि : इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक रहेगी। वहीं इस राशि पर ढैय्या 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक चलेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि पर शनि की साढ़ेसाती 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक चलेगी। साथ ही इस राशि पर 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक तथा 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक ढैय्या रहेगी।

कर्क राशि : इस राशि पर साढ़ेसाती का समय 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगा। वहीं ढैय्या का समय 29 अप्रैल 2022 स 29 मार्च 2025 तक तथा 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि पर साढ़ेसाती का समय 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगा। वहीं ढैय्या का समय 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक तथा 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक रहेगा।

कन्या राशि : कन्‍या राशि पर साढ़ेसाती 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक चलेगी। इसके साथ ही इस राशि पर ढैय्या का समय 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक रहेगा।

तुला राशि : इस राशि पर साढ़ेसाती 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक रहेगी। वहीं ढैय्या 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक तथा 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2020 तक रहेगी।

वृश्चिक राशि : इस राशि पर साढे़साती 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक चलेगी। वहीं ढैय्या का समय 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक तथा 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक रहेगा।

धनु राशि : इस राशि पर साढ़ेसाती 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी। वहीं ढैय्या 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक तथा 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक चलेगी।

मकर राशि : मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का समय अभी चल रहा है। यह 26 जनवरी 2017 से शुरू हुआ जो अब 29 मार्च 2025 तक चलेगा। वहीं इस राशि पर ढैय्या 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक तथा 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगी।

कुंभ राशि : इस राशि पर भी साढ़ेसाती चल रही है। यह 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक चलेगी। वहीं इस राशि पर ढैय्या का समय 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक तथा 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगा।

मीन राशि : इस राशि पर साढ़ेसाती 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक चलेगी। इसके साथ ही इस राशि पर ढैय्या 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक तथा 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक चलेगी।