Breaking News

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, थाने में घुसकर पुलिस अधिकारियों को जमकर पीटा

बिहार में अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। एक के बाद एक बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। जिस वजह से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवालों को घेरे में है। इसी वजह से नीतीश कुमार ने बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में नीतीश कुमार ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने का सख्त आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री की ये सख्त हिदायत भी अपराधियों पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं रही। तभी तो राज्य में तीन घटनाएं ऐसी देखने को मिली। जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

पहली घटना यूपी के दरभंगा में हुई। यहां पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी के घर से महज 200 मीटर दूर बेखौफ अपराधियों ने पांच करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरी घटना नौबतपुर में हुई। यहां पर दो बड़े कारोबारी भाई अचानक लापता हो गए। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। इसी क्रम में तीसरी घटना बक्सर में हुई। यहां पर अपने ही थाने में पुलिस के अधिकारी पिट गए। इस घटना में दो पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए है। जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हुई। जिसके बाद अब अपराधियों को तलाश किया जा रहा है। तो कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए है।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना एनएच84 स्थित कृष्णाब्रहम चौक पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई। यहां पर बाइक और टैक्सी चालक के बीच विवाद हो गया। इस विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई भी नहीं माना। इसी वजह से पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन थाने में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच बहस ने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि थाने में ही लाठियां चलने लगी। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया।

इस घटना में पुलिस के दो जवाब घायल हो गए। जिसके बाद अब दोनों जवानों का अस्पातल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में 20-30 युवक शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के डर से अधिकांश युवक फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकि लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।