Breaking News

बर्बरता : जेठ ने विधवा बहू पर लगाए लांछन फिर काटें बाल, शादी करा कर किया गांव से बाहर

आए दिन नये नये केस सुनने को मिलते हैं। ऐसी ही एक पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक विधवा महिला के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जहां पर पहले उसके ससुराल में से एक सदस्य ने विधवा पर आरोप लगाया कि उसका अफेयर उसके देवर से चल रहा है। जिसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसके बाल काट दिये और उसे गांव से बाहर फेंक दिया। ये घटना जिले के कैनिंग पुलिस स्टेशन के अतंर्गत आने वाले डाबू में बुधवार को हुई।

आखिर क्या था मामला

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 40 से ऊपर है और उसके पति का तीन साल पूर्व ही देहांत हो गया था। अपने दो बेटों के साथ वो अपने ससुरालवालों के साथ रहती थी। कुछ समय बाद महिला के दिवंगत पति के बड़े भाई ने ही उस पर आरोप लगाया कि उसका उसके छोटे भाई से संबंध है और उसके साथ मारपीट भी की। यहीं नहीं उन लोगों ने जबरदस्ती दोनों की शादी भी कराई फिर एक बॉन्ड ड्राफ्ट कर दिया, जिसके अंतर्गत गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

जब महिला ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई तो दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों के साथ साथ 2 के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के सूत्रों का इस बारे में कहना है कि पति के जाने के बाद महिला अपने बेटों के साथ रह रही थी। उसके पति के बड़े भाई, परितोष सरदार और पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसे शादी के लिए भी प्रस्ताव दिया लेकिन उसने हां नहीं की, जिसके कारण उसे गांव से निकालने की धमकी दी गयी।

सूत्रों के अनुसार , इसी दौरान महिला के देवर खुदीराम सरदार ने उसकी मदद की। एक बयान जारी करते हुए पुलिस ने कहा है कि 29 जुलाई को महिला ने परितोष सरदार और सात लोगों के खिलाफ लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई। बयान में महिला ने बताया कि 28 जुलाई को शाम 5 बजे जब देवर खुदीराम महिला और उसकी मां की बात कराने के लिए उनके कमरे में गया, तब परितोष और बाकियों ने उस पर खुदीराम के साथ गलत संबंध रखने का आरोप लगाया। तभी उसी समय आरोपियों ने महिला और खुदीराम के साथ काफी मारपीट की और उसके बाल तक काट दिए।