Breaking News

योगी सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, राम भरत तिवारी बने लखनऊ के अपर आयुक्त

 शासन ने बुधवार को 22 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। स्थानांतरण के इस क्रम में पीसीएस अधिकारी राम भरत तिवारी को लखनऊ के अपर आयुक्त बनाया गया है। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं।

दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने हैं। दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद भेजा गया है। अनिल कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया ट्रांसफर किया गया है। दुष्यंत कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात बनाए गए हैं।

अरविंद कुमार को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। संतोष कुमार राय उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाए गए हैं। कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ आ गए हैं।

वहीं, नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ भेजा गया है। प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए हैं। संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए हैं। नवदीप शुक्ला को उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर भेजा गया है।

ट्रांसफर के इसी क्रम में पंकज कुमार सक्सेना को उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर स्थानांतरित किया गया है। जबकि सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण भेजे गए हैं।

अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ स्थानांतरित किए गए हैं। मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बुलाए गए हैं। प्रभाकर सिंह अब उप जिलाधिकारी कुशीनगर से यहां आकर नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण में जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण बुलाए गए हैं। अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बने हैं। प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती भेजे गए हैं। ऋषभ वर्मा उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं।