Breaking News

Welcome2021: नए साल का हुआ ‘स्वैग से स्वागत’, देश-दुनिया में ऐसा देखने मिला नजारा, देखें खूबसूरत तस्वीरें…

साल 2020 का अंत और नए साल का आगाज हो चुका है। ऐसा पहली बार हुआ जब लोगों ने तमाम बंदिशों के बीच नए साल का स्वागत किया। भले ही न्यू ईयर सेलब्रेशन पर कोरोना की वजह से कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोगों में उत्साह की कमी नहीं थीं। कई देशों ने 2020 को अलविदा और नए साल का वेलकम धूमधाम से किया।

2020 एक ऐसा साल रहा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थीं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर, महीनों तक घरों में बंद रहना, लाखो-करोड़ों लोगों की दुनियाभर में कोरोना से मौत। इन सबके बीच अब 2021 से लोग कई तरह की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोगों को उम्मीद है कि नए साल बेहतर होगा और जिन मुसीबतों का उन्होनें 2020 में सामना किया, वो नहीं करना पड़ेगा।

दुनिया के अलग-अलग देशों में नए साल का जश्न अलग अलग समय पर मनाया जाता है। सभी देशों में जैसे ही घड़ी पर 12 बजे वैसे ही नए साल की शुरुआत हो गई। सभी देशों ने 2021 का वेलकम जोरदार किया। आइए आपको तस्वीरें के जरिए दिखाते हैं कि कैसे अलग-अलग देशों में 2021 का ग्रैंड वेलकम हुआ।

न्यूजीलैंड में जोरदार स्वागत

सबसे पहले 2021 का आगाज न्यूजीलैंड में हुआ। यहां ऑकलैंड में नए साल पर जश्न देखने के लिए स्काई टॉवर पर भारी संख्या में लोग जुटे। भारतीय समय के अनुसार जब गुरुवार शाम को 4:30 बज रहे थे, तब ऑकलैंड में नए साल का जश्न शुरु हुआ। इस दौरान यहां पर काफी आतिशबाजी हुई।

ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी

न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे नए साल का वेलकम हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध सिडनी हॉर्बर पर काफी आतिशबाजी देखने को मिली।

वुहान में खूबसूरत दृश्य

चीन से वुहान शहर से बीते साल कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला था। वुहान में भी नए साल का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान वुहान में नदी किनारे मकानों पर लाइट शो का दृश्य देखने को मिला।

थाईलैंड में ऐसा दिखा नजारा 

थाईलैंड में भी फाउंटेन के पास रंग बिरंगी लाइटों से सजे खूबसूरत फव्वारे का नजारा देखने को मिला।

गोवा में लोगों ने मनाया जश्न

गोवा में नए साल का स्वागत शानदार तरीके से हुआ। यहां 40 लाख से ज्यादा सैलानी पहुंचे। आतिशबाजी के साथ 2021 का वेलकम किया गया। क्लब, नाइट पार्टियों और पबों में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। हालांकि इस दौरान कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल्स का खास ध्यान रखने के लिए गोवा सरकार ने निर्देश दिए थे। खुद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मानिटरिंग कर रहे थे।

कोलकाता में लोगों ने किए नए साल का वेलकम

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में लोग नए साल का स्वागत करते हुए लोग नजर आए। कोलकाता पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा से जुड़े खास इंतेजाम किए हुए थे। कोलकाता पुलिस के डीसी साउथ ने इस दौरान कहा कि बीता साल चुनौतियों से भरा रहा। हम अभी मास्क पहनने की नई संस्कृति के साथ ही जिएंगे। मास्क बांटने के साथ जो नहीं पहन रहे उनके खिलाफ एक्शन भी ले रहे हैं।

मुंबई में भी जश्न

मुंबई में भी नए साल का जश्न मनाने लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान वो एंजॉय करते हुए तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आए।