Breaking News

Vastu Tips: Diwali के दिन इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, मिलेगा धन

दिवाली पर्व पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है जिसकी शुरुआत कार्तिक त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस से हो जाती है। इस दिन लोग खरीदारी करते हैं, तो अगले दिन नरक चतुर्दशी को घर की साफ-सफाई जरूर करते हैं। लेकिन दिवाली पर घर में वास्तु के कुछ उपाय करने से आपकी खुशियां कई गुना अधिक बढ़ सकती हैं।

1- दिवाली के पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करें और पूजा करते वक्त पीले या लाल कपड़े जरूर पहनें, ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
2- इस दिन घर के ईशान कोण में चांदी, तांबा या स्टील बर्तन में पानी रख दें, इस पानी को यम द्वितिया को तुलसीजी पर चढ़ाने से धन मिलता है।
3- दिवाली के दिन पूजा के वक्त तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में करके खोल दें और दरवाजे पर घी-सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से धन-धान्य बढ़ेगा।
4- दीपावली के दिन सोने-चांदी के गहने, सिक्कों पर हल्दी-केसर का तिलक लगा कर लाल कपड़े में बांधकर जरूर रखें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य बना रहेगा।
5- दिवाली के दिन घर में मिट्टी के दीये जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। दीपावली के दिन दीये की संख्या 11, 21, 31 होनी चाहिए, इन्हें शुभ माना जाता है।
6- दीपावली पर घर में सुख-सौभाग्य के लिए मुख्य दरवाजे पर रंगोली जरूर बनानी चाहिए। स्वास्तिक, ऊं, लक्ष्मी चरण, गणेश जी, कमल, मोर आदि आकृति बना सकते हैं।
7. आम या पीपल के नए पत्तों की माला की वंदनवार द्वार पर जरूर बांधें। माना जाता है देवगण इन पत्तों की भीनी-भीनी सुगंध से घर में प्रवेश करते हैं। वंदनवार सजाने के बाद दरवाजे के आसपास शुभ लाभ जरूर लिखें साथ ही स्वास्तिक चिन्ह बनाएं।
9 वास्तु के मुताबिक दहलीज़ टूटी-फूटी या खंडित नहीं होना चाहिए। टूटी दहलीज भी वास्तुदोष बढ़ाती है, यह बहुत मजबूत-सुंदर होनी चाहिए। जहां दहलीज नहीं होती,वहां वास्तुदोष माना जाता है।
10. मिट्टी के ही दीए होने चाहिए। धनतेरस से भाईदूज तक अलग-अलग तरीकों से दीपक जलाने पर घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही सभी संकट समाप्त हो जाते हैं।
11. घर में त्योहार के दौरान नमक का पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, चुटकी भर हल्दी डालना और भी अधिक लाभप्रद होगा। घर में गुग्गल या चंदन से वातावरण भी सुंगंधित जरूर बनाएं।
12. ध्यान रहे घर में सुबह और शाम को कपूर अवश्य जलाएं। यह हर प्रकार के वास्तु दोष को समाप्त कर देता है और इसके कई फायदे भी हैं।