Breaking News

UP समेत इन राज्यों में जारी अलर्ट, बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

मॉनसून (Monsoon) से ही देश में मौसम बदलता नजर आ रहा है। अक्टूबर महीने में इस बार दिन और रात के मौसम बदलता नजर आ रहा है। इस महीने मौसम के दो रंग देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय तापमान 35 डिग्री तक होता है, वहीं सुबह और रात के समय तापमान लुढ़कर 18 डिग्री पहुंच जाता है, लेकिन लगता है देश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग (meteorological department) ने यूपी समेत कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

UP समेत इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश (UP), बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ में बूंदाबादी हो सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बुधवार व गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि, प्रदेश में इस बार करीब 22.5 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बार,मॉनसून की शुरुआत में तो खूब बारिश हुई लेकिन मॉनसून के लास्ट में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई।

मौसम के करवट लेने की वजह पश्चिम 
करवट बदलते मौसम का कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का होना हो। मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ पूर्ण रूप से सक्रिय होता है, लेकिन इस बार लौटते हुए मानसून ने पश्चिमी विक्षोभ को भी चुनौती दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव होने लगा है। दिन का पारा जहां 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है, वहीं शाम के बाद 18 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ रही है।