Breaking News

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। इस दौरान वह विकास योजनाओं की समीक्षा, लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही आम लोगों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित कर रहे हैं। युवाओं और मातृशक्ति के साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा ...

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल दिवस पर बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल दिवस पर बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे बहुत ही प्रतिभावान हैं। ...

Read More »

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक जीत बनाया नेशनल रिकॉर्ड, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 37वें जूनियर नेशनल गेम्स में 10 किलोमीटर वाक रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड ...

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ...

Read More »

मुख्यमंत्री धामी मॉर्निंग वॉक पर जाते समय बच्चों से मिलने पहुंचे स्कूल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौड़े पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय  सड़क पर नवीन बोहरा के प्रतिष्ठान पर  ...

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से की वार्ता

अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से वार्ता की।       मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ...

Read More »

मुख्यमंत्री ने किया पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारम्भ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पिथौरागढ़ बॉस-गंगोलीहाट मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के साथ रामगंगा नदी में मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में विधि विभाग को प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जायेगी। जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत देव सिंह मैदान ...

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान प्रथम दिवस में पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि विश्राम गृह में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महिला संगठनों व महिला स्वयं सहायता समूहों के ...

Read More »

उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय, देहरादून द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय, देहरादून द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2022 तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन टी०आर०आई० परिसर, हरिपुर नवादा दून विश्वविद्यालय मार्ग मोथरोवाला, देहरादून में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ...

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता श्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता श्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के ...

Read More »