Breaking News

यूपी में भाजपा सरकार सर्वाधिक विकास कार्य कराने, अच्छी कानून व्यवस्था देने, बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ जनता को देने के कारण दोबारा सत्ता में लौटी है :- शशांक जैन

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से हुई जीत पर देवबंद नगर के प्रमुख व्यापारी, एडवोकेट, शिक्षक एवं पत्रकारों ने इसे योगी सरकार के सुशासन की जीत बताया है। देवबंद नगर के प्रमुख व्यापारी शशांक जैन का कहना है कि यूपी में भाजपा सरकार सर्वाधिक विकास कार्य कराने, अच्छी कानून व्यवस्था देने और जनता को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने के कारण दोबारा सत्ता में लौटी है। अमित सिंघल एडवोकेट का कहना है कि यूपी में भाजपा सरकार ने लोगो को भयमुक्त वातावरण दिया, सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए और गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम भी किया।
यही कारण है कि यूपी में फिर से जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लेकर आई है। सहारनपुर जनपद के व्यापारी अंकित गर्ग का कहना है कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में अधांधुध विकास कार्य कराए है, कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का काम किया है। यही कारण है कि जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लेकर आई है। सहारनपुर जनपद के कस्बा नागल के ट्रांसपोर्टर अनुराग मित्तल का कहना है कि भाजपा सरकार ने पूरे यूपी में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराकर, जनता को भयमुक्त वातावरण देकर जनता का मन जीत रखा था।
यही कारण है कि लोगों ने भाजपा को फिर से चुनने का काम किया है।शिक्षक मोहित आनंद का कहना है कि भाजपा सरकार ने यूपी से गुंडे, बदमाशों का सफाया किया, विकास कार्य कराए, गरीबों को राशन दिया, गरीबों के पक्के मकान बनवाए इन सभी कार्यों से प्रसन्न होकर ही जनता यूपी में भाजपा को दोबारा सत्ता में लेकर आई है। वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल का कहना है कि यूपी सरकार ने प्रदेश की जनता को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने का काम किया, गुंडे, बदमाशों, माफियाओं का यूपी से सफाया कराया, सर्वाधिक विकास कार्य कराए, बिना भेदभाव के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ दिया। यही कारण है कि जनता ने भी भाजपा को वोट देकर दोबारा सत्ता में पूर्ण बहुमत से लौटाने का काम किया।