Breaking News

शीतल अंगुराल vs मोहिंदर भगत: BJP और AAP ने जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

जालंधर वेस्ट सीट पर उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी AAP और भाजपा ने ‌उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। BJP ने AAP छोड़कर आए शीतल अंगुराल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हीं के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई। जिसके चलते अब उपचुनाव हो रहे हैं। उधर, AAP ने इस बार भाजपा को छोड़कर आए मोहिंदर भगत को टिकट दी है। मोहिंदर भगत BJP के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। उनकी जालंधर वेस्ट हलके में मजबूत पकड़ है। भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों कैंडिडेट 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। वेस्ट हलके की सीट के लिए BJP छोड़ AAP में शामिल हुए रॉबिन सांपला और कोऑर्डिनेटर स्टीवन क्लेयर और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह के नाम पर भी चर्चा थी, लेकिन AAP ने भगत पर भरोसा जताया है।