Thursday , September 19 2024
Breaking News

बीजेपी के बागी पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

आज बीजेपी के बाग़ी पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने  कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह  हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए।

गौर रहे कि पूर्व विधायक ने कहा था कि मैंने पार्टी के लिए पूरे दिल से काम किया है और मुश्किल परिस्थितियों में भाजपा का झंडा ऊंचा रखा है, इसके बावजूद मुझे संगठन या सरकारी पद पर सम्मान नहीं मिला। बलकौर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

बलकौर सिंह ने कहा था कि सीएम मनोहर लाल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे कि वह नशा बेचते हैं, उनका परिवार नशा बेचता है और गांव में गोलियां भी चली हैं। हमें पहले यह पता नहीं था। भारतीय जनता पार्टी ने जो टिकट दिया है, वह गलत है।