Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन, विरासत और सभ्याचार को उत्साहित करने के लिए पहले पंजाब टूरिज़्म समिट और ट्रैवल मार्ट की शुरुआत करने का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य देश के प्रगतिशील पर्यटन पेशेवरों को पंजाब लाना और राज्य को शीर्ष पर्यटन स्थल के तौर पर शुमार करना है। इस इवेंट में विदेशी और घरेलू टूर आपरेटरों, डीऐमसीऐस, डीऐसओऐस, ट्रैवल ट्रेड मीडिया, ट्रैवल इंफलूऐंसरज, होटल आपरेटर, बीऐंडबी और फार्म स्टे मालिक, पर्यटन बोर्ड आदि की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।


पाँच शहर-अमृतसर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब विदेशी सैलानियों के लिए चोटी के स्थानों के तौर पर उभरे हैं और पर्यटन विभाग अब राज्य को भारतीय पर्यटन में अग्रणी बनाने और 2030 तक पंजाब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की दिशा की तरफ के लिए तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

पर्यटन विभाग ने पर्यटन को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से की गई पहलकदमियों को दिखाने के लिए यहाँ मेरियट होटल में अपने चार शहरों के रोड शो का उद्घाटन किया। अगला रोड शो मुंबई (24 अगस्त), हैदराबाद ( 25 अगस्त) और दिल्ली (26 अगस्त) में होगा। यहां उद्घाटनी रोड शो की मुख्य मेहमान अनमोल गगन मान, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री, निवेश प्रोत्साहन, पंजाब और गेस्ट आफ ऑनर श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी, आईएएस प्रमुख सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले शामिल हुए।

पंजाब सरकार की तरफ से की पहलकदमियों का जि़क्र करते हुये अनमोल गगन मान ने कहा, “मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में लोगों की संख्या में विस्तार होगा। यह बदले में औरतों और नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोजग़ार के मौके प्रदान करेगा। इसको प्राप्त करने के लिए सरकार ने निवेश पंजाब, औद्योगिक नीति-2022 में पर्यटन पर वित्तीय प्रोत्साहन, तंदुरुस्ती नीति की शुरुआत, इको-टूरिज़्म और सभ्याचार नीति का संशोधन, और अडवैंचर पर्यटन और जल पर्यटन नीति को लागू करने आदि जैसी कई पहलकदमियां शुरू की हैं। हमारा पक्का विश्वास है कि एकता की सभी पहलकदमियां व्यापार के मामले में राज्य के अक्स को और उभारेंगी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय से और ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करेंगी।

इनवैस्ट पंजाब का पहला उद्देश्य निवेश प्रोत्साहन, रेगुलेटरी क्लीरेंस, निवेश सहूलतें और देखभाल के बाद के लिए वन- स्टाप दफ़्तर बनना है। इसने 2022 में भारत में कारोबार करने की सुविधा में पंजाब को चोटी के राज्यों में शामिल करने में मुख्य भूमिका निभाई है।
फि़ल्म की शूटिंग स्थान के तौर पर राज्य की बात करें तो इनवैस्ट पंजाब ने अब तक 90 फिल्मों को मंज़ूरी दी है। प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के उद्देश्य के साथ, इनवैस्ट पंजाब के पोर्टल ने यह यकीनी बनाया है कि आवेदन से लेकर फीस के भुगतान तक की सारी प्रक्रिया 15 दिनों के अंदर आनलाइन तरीके से निर्विघ्न पूरी हो।

औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन पर वित्तीय प्रोत्साहन 20 या इससे अधिक कमरे वाले होटलों को लाभ देता है जोकि पंजाब शहरी योजना और विकास बिल्डिंग नियम, 2021 की शर्तें पूरी करते हैं। इसके इलावा जिन होटल मीटिंगों, कान्फ्ऱेंसों और प्रदर्शनियाँ (एमआईसीई), एक बड़े समूह के लिए मीटिंगें करने की सहूलतें और इसमें कम से कम एक कॉनवैन्शन हॉल या प्रदर्शनी हॉल और मीडिया एवं मनोरंजन शामिल हैं, इसके इलावा सैलानियों के लिए विशेष तौर पर मनोरंजन पार्क, एडवेंचर पार्क, पर्यटन पार्क, कोई विशेष थीम पार्क, या प्रचार से सम्बन्धित बुनियादी ढांचा। सिनेमैटिक पर्यटन की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं, उनकों भी यह सुविधा दी जाती है।

औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन के बारे नये वित्तीय प्रोत्साहन इकाईयों को इको-टूरिज़्म यूनिटों/फार्म स्टे/ होम स्टे और टैंटड रिहायश कैंपिंग यूनिटस/ कैरावैन टूरिज़्म, एडवेंचर/ वॉटर टूरिज़्म प्रोजैक्ट, हेरिटेज होटल, और फि़ल्म प्रोडक्शन/ सिनेमैटोग्राफी में निवेश करने के लिए उत्साहित करने पर केंद्रित हैं। पंजाब सरकार ने औद्योगिक नीति 2022 में पर्यटन पर लाभदायक वित्तीय प्रोत्साहन भी पेश किये हैं, जिसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

आने वाले सालों में पंजाब टूरिज़्म का लक्ष्य रोमांचक और जल पर्यटन, तंदुरुस्त पर्यटन और खेती आधारित/ इको-टूरिज़्म पर होगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और खेतों में रहने के विकास पर ज़ोर दिया जायेगा। सरकार पर्यटन में औरतों की भूमिका को बढ़ाने के लिए भी उत्सुक है क्योंकि इससे उनका सशक्तिकरण होता है, जिससे जीवन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।