Breaking News

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंधी, सामने आई तस्वीरें; बेहद खूबसूरत लग रही है जोड़ी

पंजाब की कैबिनेट मंत्री और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने वकील शहबाज सिंह सोही को अपना जीवनसाथी बना लिया है। जिरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में अनमोल गगन शादी के बंधन में बंध गईं। इसके बाद मेहमानों के लिए लंच और बाकी समारोह एक प्राइवेट रिजोर्ट में आयोजित किए गए थे।

डवोकेट शाहबाज सिंह से वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

नव युगल को बधाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति के कई धुरंधर पहुंचे थे। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई कालाकरा शादी समारोह में पहुंचे। इसे देखते हुए रिजोर्ट और गुरुद्वारे दोनों जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अनमोल गगन मान के पति शहबाज बल्ताना के एक कारोबारी घराने से हैं। उनका अपना एक बैंक्वेट हॉल है। इसके अलावा जिरकपुर में उनका रियल एस्टेट का काम है। गौर करने वाली बात है कि शहबाज का परिवार कांग्रेस का समर्थक है। ये लोग चंडीगढ़ सेक्टर 3 में रहते हैं। गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी पहन रखी थी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं मंत्री मान ने गुलाबी रंग का लहंगा पहुंचा था।

बता दें कि अनमोल गगन मान पंजाबी गायक हैं और आम आदमी पार्टी जॉइन करने से पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई गाने गए। इसके बाद 2022 में वह खरड़ सीट से विधायक चुनी गईं।