Breaking News

जेल में बंद आईपीएस अफसर अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की बड़ी बहू आईपीएस अरविंदसेन यादव की पत्नी प्रियंकासेन यादव की आकस्मिक मौत हो गई। सीने में जकड़न और जुखाम-बुखार के कारण दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।उन्होंने इस बार भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उनका शव भिटारी ले जाया गया है।

जेल में बंद आईपीएस अरविंदसेन यादव की पत्नी प्रियंकासेन यादव का निधन हो गया।कोरोना से मौत की आशंका बतायी जा रही है। अस्पताल में मौत हुई है। प्रियंकासेन थाना इनायतनगर के भिटारी गांव की निवासी थीं। प्रियंकासेन यादव ने हैरिंग्टनगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी थीं। हैरिंग्टनगंज की ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं।
प्रियंका सेन यादव धुरंधर नेता स्वर्गीय मित्रसेन यादव की बहू थीं। उनके दो लड़की व एक लड़का है। उनके पति अरविंद सेन यादव पशुपालन घोटाले में जेल में बंद हैं। इस खबर से समूचा क्षेत्र स्तब्ध रह गया है। वास्तव में प्रियंकासेन का अपना स्वभाव था। वह जो ठान लेतीं थीं, उसपर आखिरी दम तक डटी रहती थीं।