Breaking News

कोरोना वाइरस ने दुनियाभर में मचाई तबाही, मौत की संख्या 30 लाख पार

दुनिया में कोरोना संकट फिर गहराता जा रहा है। ब्राजील, भारत और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते विश्व में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है जबकि संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा करीब 14 करोड़ हो गया है। दुनिया में गत दो माह के दौरान नए मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर तकरीबन दोगुनी हो गई है। गत हफ्ते विश्व में 45 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए थे।

रोजाना 12 हजार से ज्यादा मौतें
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, शनिवार सुबह दुनिया में कोरोना पीडि़तों की संख्या 13 करोड़ 99 लाख 79 हजार 449 हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 225 हो गया। विश्व में इस समय रोजाना औसतन 12 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हो रही है। जबकि हर रोज औसतन सात लाख से अधिक नए मामले पाए जा रहे हैं।

सर्वाधिक प्रभावित देश देश संक्रमित मौत

अमेरिका 3,23,08,557 5,79,951

ब्राजील 1,38,34,342 3,69,024

फ्रांस 52,24,321 1,00,404
रूस 46,93,469 1,05,193

ब्रिटेन 43,83,572 127,225

एक नजर इन देशों पर

पाकिस्तान : कोरोना से 112 पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या 16 हजार के पार हो गई है। कुल साढ़े सात लाख संक्रमित पाए गए हैं।

रूस : 9,321 नए मामले पाए जाने से पीडि़तों की कुल संख्या 46 लाख 93 हजार से अधिक हो गई। अब तक एक लाख पांच हजार 193 मौत हुई है। लंबे समय तक रहेगी महामारी हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने कहा था कि वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते नए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। यह महामारी लंबे समय तक रहने वाली है। दुनिया में अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। इस देश में अब तक पांच लाख 60 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। मृतकों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील, मेक्सिको, भारत और ब्रिटेन का स्थान है।