Breaking News

MI vs KXIP के मैच में दिखी इस मिस्ट्री गर्ल के लिए छिड़ी बहस, जानें कौन है ये हसीना

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) दुबई में चल रहा है। इस लीग का 36वां मुकाबला आईपीएल का ऐतिहासिक मैच बन गया है। मुंबई इंडिया और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए इस मुकाबले में 2 सुपर ओवर के बाद नतीजा आया। जिस वजह से दुबई की जमीन पर हुआ ये मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है लेकिन मैच में दो सुपरओवर के अलावा एक मिस्ट्री गर्ल भी देखने को मिली। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस मैच के बाद से ही मिस्ट्री गर्ल पर जमकर चर्चाएं हो रही है। हर कोई दर्शक दीर्घा में बैठी इस खूबसूरत लड़की बारे में बारे जानना चाहता है। तो आइए आपको हम मिस्ट्री गर्ल के बारे में बताते है।

कौन है मिस्ट्री गर्ल
दरअसल इस मिस्ट्री गर्ल का नाम रियाना लालवानी है। जो मुंबई में रहती है। रियाना मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इलेवन का मैच देखने दुबई पहुंची थी। इस मैच में सुपर ओवर के दौरान कैमरामैन ने कैमरा घुमाया।ipl gilrतो क्रिकेट फैंस की नजर उन्ही पर रुक गई। जिसके बाद से ही रियाना सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

सोशल मीडिया पर हुई वायरल
रियाना लालवानी इंस्ट्राग्राम यूजर है। आईपीएल के मैच से जैसे ही इनकी तस्वीर वायरल हुई। तो सोशल मीडिया पर कई तरह के मिम्स भी वायरल हुए। जिसके बाद रियाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मिम्स शेयर किए। इस मैच के बाद इनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जहां पहले रियाना के फॉलोवर्स की संख्या 7 हजार थी। तो वहीं, रातों-रात इनके फॉलोवर्स 55 हजार से भी ज्यादा हो गए। वहीं अब सोशल मीडिया पर रियाना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं।

View this post on Instagram

?

A post shared by riana lalwani (@rianalalwani) on