Breaking News

IPL से भी संन्यास लेंगे MS Dhoni! इस कदम से उठने लगे सवाल

आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कमाल नहीं दिखा पाई। इस सीजन में सीएसके की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक था और ये बात खुद महेंद्र सिंह धोनी भी स्वीकार चुके है। पहली बार ऐसा हुआ है जब धोनी की टीम प्ले ऑफ से लगभग बाहर मानी जा रही है लेकिन इस बीच अब एक ऐसा सवाल उठ रहा है। जिससे धोनी के फैंस को झटका लग सकता है। सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं? ये सवाल आईपीएल 2020 से आ रही तस्वीरों के बाद उठने लगे है। आइए उस तस्वीर के बारे में आपको बताते है।

दरअसल, शुक्रवार को हुए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार मिली। इस मैच में मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हराया। लेकिन इसके बाद भी एमएस धोनी ने विरोधी टीम के पांड्या ब्रदर्स को एक शानदार तोहफा दिया। धोनी ने हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को गिफ्ट में अपने नाम और नंबर वाली जर्सी भेंट में दें दी। खास बात ये है कि इससे पहले भी धोनी आईपीएल 2020 में कई विरोधी टीम के खिलाड़ियों को अपनी जर्सी गिफ्ट में दे चुके है। इससे पहले धोनी ने राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी जॉस बटलर को नंबर 7 की जर्सी दी थी। इस मैच में भी सीएसके हार गई थी।

वहीं, धोनी जैसे अपनी जर्सी विरोधी टीम के खिलाड़ियों को दे रहे है। तो सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। कयास लगाए जा रहा है कि क्या धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे है। ये सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि इससे पहले धोनी ने किसी भी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी जर्सी नहीं दी है। एक यूजर ने लिखा कि आखिर ये टी-शर्ट क्यों दी जा रही हैं। हो सकता है कि इस लीजेंड के कुछ ही मैच बचे हों। आपकी कमी खलेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि धोनी हर मैच के बाद अपने नाम की जर्सी बांट रहे हैं… एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है कि यह एक युग का अंत है। उनके शॉट की कमी खलेगी।