पंजाब बदले मौसम के मिजाज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। पंजाब में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज वीरवार को चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इसी के साथ पंजाब के कई हिस्सों में गरज-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि, घरों से सोच समझ कर निकले। क्योंकि पंजाब के कई जिलों आंधी तूफान व गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। आज पंजाब के 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहाँ जलभराव की आशंका बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मानसा, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, फाजिल्का, चंडीगढ़, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट 9.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है व अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इसी के साथ अगर आने वाले दिनों के बात करें तो अगल 5 दिन मौसम साफ रहने वाला है। कहीं पर भी बारिश का संभावना नहीं है। लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।