Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के रंग में रंगा देहरादून

देहरादून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।

मानव श्रृंखलाएं थीम आधारित रहीं। कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से पट गया है।हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी में स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।

संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं।