Breaking News

CM भगवंत मान की सख्ती का असर, PCS अधिकारियों ने किया ड्यूटी पर लौटने का फैसला

CM भगवंत मान की सख्त चेतावनी के बाद पीसीएस अधिकारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने का फैसला किया है। यह जानकारी मीटिंग के बाद प्रिंसिपल सेक्रेटरी वेणु प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है किसी से साथ धक्केशाही नहीं होगी, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त है। इसे PCS अधिकारी भी मानते हैं और उन्होंने जल्द अभी से ड्यूटी जॉइन करने की बात कही है।

इससे पहले मान सरकार ने सामूहिक अवकाश पर गए सभी पीसीएस अफसरों के लिए अल्टीमेटम जारी किया था। अफसरों के सामूहिक अवकाश पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार दोपहर 2 बजे तक अपने काम पर वापस नहीं लौटने पर हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था।