Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया ऋषिकेश में जानकी सेतु का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गंगा नदी पर मुनी की रेती ऋषिकेश में 48.85 करोड़ लागत के 346 मीटर लम्बे पैदल झूला पुल जानकी सेतु का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही ऋषिकेश में अभिनव कला वाला ग्लास युक्त बजरंग पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा।

यह पुल भी डोबरा-चांठी  की भांति देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिंगटाली एवं बीन नदी पर भी एकेश्वर क्षेत्र के लिये पुल का निर्माण किया जायेगा।