Breaking News

Beauty Tips: दुनियाभर में इन तरीकों से महिलाएं बढ़ाती हैं सुंदरता, सदियों पुराने हैं ये नुस्खे

सूंदर दिखने के लिए महिलाये कई तरह के उपाय आजमाती है | कई महिलाये तो बरसो पुराने नुस्खे भी आजमाती है, जो उनकी दादी और नानी आजमाती आयी है | ऐसा नहीं है कि बरसो पुराने ये नुस्खे केवल भारत में ही आजमाए जाते है | दुनिया के अलग अलग देशो की महिलाओ के पास अपनी सुंदरता बढ़ने के कई सीक्रेट उपाय है, जिनकी बदौलत वे अपनी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ देशो की महिलाओ के प्राचीन नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका इस्तेमाल वे अपनी सुंदरता बढ़ाने में करती है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
भारत – उबटन
अपने देखा होगा कि जब किसी की शादी होती है, तो दूल्हे या दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने की रस्म होती है | आपकी जानकारी के लिए बता दे ये महज रस्म भर नहीं है | इस लेप से त्वचा कांतिमय हो जाती है, निखार आता है | बेसन में हल्दी, गुलाब जल, चन्दन और दूध मिलाकर लगाने से त्वचा चमक उठती है |
ग्रीस – दही
दुनिया के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक ग्रीस कई लोगो की पसंदीदा जगह है | यहाँ की महिलाये अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए दही का इस्तेमाल करती है | जी हाँ दही केवल खाने में नहीं, सुंदरता बढ़ाने में भी काम आता है | यहाँ की महिलाये दही में जैतून का तेल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाती है | बता दे इससे त्वचा धुप से काली भी नहीं होती है |
मिस्त्र – Rose Quartz 
मिस्त्र में एक लम्बे समय से महिलाये अपनी ख़ूबसूरती के लिए Rose Quartz का इस्तेमाल करती आ रही है | ये एक तरह का पत्थर होता है, जिसे चेहरे पर धीरे धीरे फेरा जाता है | वैसे इसका रोलर भी आता है, जिस वजह से स्किन पर इसे घिसने में आसानी होती है | बता दे आजकल पूरी दुनिया में Rose Quartz काफी पॉपुलर हो रहा है |
मोरक्को – ऑर्गन ऑइल
मोरोक्को से निकलर ऑर्गन ऑइल अब पूरी दुनिया में तारीफ पा रहा है | दरअसल बालो के लिए ऑर्गन ऑइल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, बता दे मोरक्कन महिलाओं का सीक्रेट है | ऑर्गन ऑइल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है | इस मोरक्कन महिलाये बालो में सीरम की तरह इस्तेमाल करती है |