Saturday , September 28 2024
Breaking News

Weather Update : यूपी-बिहार में आज बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली और बाकी राज्यों का हाल

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून (Monsoon) अब पहुंच चुका है। वहीं कुछ राज्यों के लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। दिल्ली में अभी तक मानसून के न पहुंचने से वहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं यूपी-बिहार में मानसून (Monsoon) पूरी तरह से छा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और उत्तर पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर पूर्व बिहार में एक दो स्थानों पर भीषण बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के अलग-अलग हिस्सों में एक जुलाई तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) अपने सामान्य समय से दो सप्ताह पहले पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर पहुंच चुका है जो इसके आखिरी पड़ाव में से एक है। हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी भी मानसून नहीं पहुंचा है जिसकी वजह से इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

बाड़मेर पहुंचा मानसून

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-मानसून (Monsoon) की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अब भी बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है। केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद मानसून (Monsoon) अब सामान्य से सात से दस दिन पहले पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे रहा है। इसी क्रम में मानसून (Monsoon) राजस्थान के सीमावर्ती और रेगिस्तानी जिले बाड़मेर पहुंच गया है लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोग अभी भी मानसून (Monsoon) का इन्तजार कर रहे हैं। इधर मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि आज भी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने एक जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।