Breaking News

अमीर खानदान से ताल्लुक रखते है ये सितारे, राजसी है ठाठबाठ

आपने अक्सर बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में सुना होगा, जो बड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाए है | ऐसे सितारों का नाम लिया जाए तो इनमे शाहरुख़ खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारों का नाम आता है | लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी है, जिन्हे बॉलीवुड के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा | ये सितारे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे | आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे है, जो बड़े ही अमीर परिवार से ताल्लुक रखते है |
अरुणोदय सिंह
 
 
जिस्म 2, ब्लैकमेल जैसी फिल्मो और अपहरण वेब सीरीज में नजर आ चुके एक्टर अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में अपनी ख़ास पहचान नहीं बना सके है | हालाँकि वे अपने राजसी ठाठबाठ से जरूर चर्चा में रहते है | उनके दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है | वहीँ उनके पिता कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता है |
अदिति राव हैदरी
 
 
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी राजा महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखती है | उनके परदादा अकबर हैदरी 1937 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे थे | वहीँ अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी है, जो की असम के पूर्व राज्यपाल थे | अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे |
सैफ अली खान
 
 
सैफ को बॉलीवुड का नवाब यु हीं नहीं कहा जाता है | वे असल में पटौदी के नवाब है | उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी के बाद उनकी विरासत सैफ के जिम्मे है | जानकारी के अनुसार सैफ पटौदी खानदान की 5000 करोड़ की सम्पति के मालिक है | साथ ही उनके पास दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में भी कई प्रॉपर्टी है |
रणवीर सिंह
 
 
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी फिल्मो और अपने गजब के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है | रणवीर भले ही अपने आप को बॉलीवुड में आउटसाइडर बताते हो, लेकिन ऐसा नहीं है | रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवानी देश के बड़े रियल स्टेट बिजनेसमैन है |
रितेश देशमुख
 
 
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी राजसी ठाठबाठ में जीते है | उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके है | उनके भाई भी बड़े राजनेता है | हालाँकि रितेश राजनीति से दूरी बनाकर रखते है | लेकिन वे अपने परिवार के साथ शाही महल में रहते है |