Saturday , September 28 2024
Breaking News

शादी की पहली ही रात दुल्हन को मिला ऐसा झटका, लोग मांगने लगे दुआएं, चौंकाने वाला है मामला

शादी के बाद पहली रात दुल्हन अपने पति का इंतजार करती है, लेकिन दुल्हन का दूल्हे के बिना रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। दरअसल, दूल्हा शादी की पहली ही रात गुमशुदा हो जाता है, जिसकी तलाश में परिवार समेत इलाकाई लोग लग जाते हैं। दूल्हे के नहीं मिलने पर मामला पुलिस स्टेशन में जाता है, जहां पुलिस दूल्हे के तफ्तीश में जुट जाती है। ये मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। दूल्हा सिसैइया साहब गांव का प्रधान होता है जो शादी के पहली ही रात गायब हो जाता है। करीब 24 घंटे की छानबीन के बाद भी प्रधान यानि दूल्हा नहीं मिलता है जिसके बाद परेशान परिवार थाने पहुंचकर शिकायत करते हैं।

थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया साहब के रहने वाले परिमाल सिंह यादव सोसाइटी में सचिव हैं। उनका छोटा बेटा लोकेन्द्र यादव सिसैइया गांव का प्रधान है। 9 दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। शादी होने के बाद 10 दिसंबर को दुल्हन की विदाई कराकर दूल्हा घर आ गया। शादी की पहली रात दूल्हे ने दो लोगों को रात के 11 बजे कॉल किया और चला गया।

लोकेंद्र घर से निकल तो गया लेकिन वापस नहीं पहुंचा। काफी देर तक वापस न आने पर घर लोगों ने तफ्तीश शुरू कर दी। कुछ पता नहीं चला, सुबह होते ही परिजन थाने पहुंच गये। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से लोकेंद्र का पता लगाने में लगी है। लोकेंद्र ने जिसे कॉल किया था, वह भी गांव के लोग ही थे जिनसे पूछताछ की जा रही है। लड़की का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।