Breaking News

टू व्हीलर खरीदने पर मिलेगी भारी छूट, जानें कैसे मिल सकता है लाभ

टू व्हीलर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जल्द ही एक नई पॉलिसी दिल्ली सरकार लेकर आने वाली है। इससे वाहन चालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि अगर महिलाओं के नाम पर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदा जाता है तो 36000 रूपए तक की छूट दी जाएगी। इस पॉलिसी पर दिल्ली सरकार द्वारा फिलहाल विचार किया जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल सीएनजी से चलने वाले टू व्हीलर वाहनों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल पर ध्यान दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बाइक पॉलिसी 2.0 के तहत दिल्ली सरकार महिलाओं के नाम पर टू व्हीलर खरीदने पर ₹36000 तक की छूट देने का प्लान भी बना रही है।

इस पॉलिसी के लिए ड्राफ्ट प्रपोजल तैयार किया गया है। जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और कमर्शियल वाहनों को भी शामिल किए जाने की जानकारी है। इस प्रपोजल में दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताया गया है। इसके तहत 10 से लेकर 30 हजार रुपये प्रति व्हीकल इन्सेंटिव दिया जाएगा। वहीं जो लोग पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर को स्क्रैप में डालेंगे उन्हें 10 हजार रुपये का अतिरिक्त इन्सेंटिव भी मिलेगा।