Breaking News

झारखंड के प्राइमरी स्कूलों को CM हेमंत का तोहफा, वितरण करेंगे 29 हजार टैबलेट

 आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट वितरण करेंगे। रांची में आयोजित समारोह में राज्य के 28,995 प्राइमरी स्कूलों में टेबलेट वितरण करने का लक्ष्य है।

सबसे ज्यादा गिरिडीह को मिलेंगे टैबलेट

जानकारी के मुताबिक रांची के 1,456 स्कूलों को भी टैबलेट मिलेंगे। पलामू में 2,323, दुमका में 1,797, पश्चिमी सिंहभूम में 1,772 टैबलेट मिलेंगे। सिमडेगा, खूंटी और रामगढ़ को 468, 491 और 468 टैबलेट दिए जाएंगे। गिरिडीह को सबसे ज्यादा 2,776 टैबलेट मिलेंगे। वहीं लोहरदगा को सबसे कम 417 टैबलेट दिए जाएंगे। रांची के 12 और अन्य जिलों के 6-6 स्कूलों को मुख्यमंत्री खुद टैबलेट देंगे। वहीं अन्य स्कूलों को 64 प्रखंड कार्यालयों के माध्यम से टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं, इस टैबलेट को शिक्षक बच्चों की पढ़ाई, शिक्षकों के प्रशिक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने और अनुश्रवण के लिए इस्तेमाल करेंगे। अगर टैबलेट चोरी हो जाता है या टूट जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित शिक्षक से की जाएगी।