आज संसद मे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2025 में उन्होंने बिहार के कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा है कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कहा जा रहा है कि यह घोषणा बिहार के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी और इससे किसानों और भी लाभ हो सकते हैं।
बिहार के लिए की गई अन्य घोषणाएं-
- IIT पटना को और भी विकसित किया जाएगा।
- बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोल़ॉजी का होगा निर्माण।
- बिहार में ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
- पश्चिमी कोशी नहर योजना के विकास के लिए केंद्र सरकार बिहार सरकार को मदद देगी।
- भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा।। इस योजना से गया और बोधगया को सीधा फायदा होगा।
- बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।