Breaking News

हरियाणा में मौसम ने ली करवट: सोनीपत-रोहतक समेत इन जिलों में Heavy Rain का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना

हरियाणा में देर रात मौसम ने करवट ली। हिसार में सुबह बूंदाबांदी के बाद अब तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं पानीपत और सोनीपत समेत कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, जबकि 6 जिलों में यलो अलर्ट है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है।

बता दें कि जिन 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। जिस जिलों में हैवी रेन की संभावना जताई है उनमें सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। वहीं हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी।