Breaking News

सीएम धामी ने सरस मेला-2024 का किया शुभारंभ

त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। साथ ही इन उत्पादों की खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सरस मेला देशभर में महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। बताया गया कि सरकार अब तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बना चुकी है। वहीं, राज्य के 25 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात कही। सीएम धामी ने महिलाओं के बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदेशभर में आउटलेट खोलने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं शानदार काम कर रही हैं। इसी क्रम में सरस मेला स्थानीय उत्पाद और लोक संस्कृति को मंच दे रहा है। धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

सीएम ने कहा कि राज्य में कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूहों को 84 करोड़ की सहायता दी गई। इसके अलावा 43 हजार सक्रिय समूहों को 51 करोड़ की सहायता मिली। उन्होंने कहा कि राज्यभर में 67 हजार स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही 53 हजार स्वयं सहायता समूहों को ऋण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त 24 ग्रोथ सेंटरों (Growth center) की स्थापना की गई है।।