Breaking News

जालंधर में बच्ची का कत्ल कर नहर में फेंकी लाश, जांच कर रही पुलिस

जालंधर- शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब बस्ती बावा खेल नहर में लोगों ने बच्ची का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार दो साल की बच्ची की हत्या करके उसके शव को नहर में फेक दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने नहर में बच्ची का शव तैरता देखा। नहर में बच्ची को कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।