Breaking News

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, एक शव के पास से मिला इंजेक्शन, नहीं हो पाई पहचान

पंजाब के जालंधर में टांडा रेलवे क्रॉसिंग और नागरा रेलवे लाइन के पास 2 शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किए हैं। एक युवक के पास से पुलिस को कुछ इंजेक्शन मिले, वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। दोनों मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते दोनों के फोटो पुलिस ने पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दिए हैं। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक शव टांडा रेलवे क्रासिंग के पास रात 9 बजे बरामद किया गया। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस को क्राइम सीन से कोई भी पहचान पत्र या सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल व्यतीत हो रही थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त शव टांडा अड्डा फाटक के पास के राहगीर ने देखा था, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं दूसरा व्यक्ति जम्मू अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मृतक की उम्र करीब 40 साल के करीब है। साथ ही उक्त शव के पास से पुलिस ने एक इंजेक्शन भी बरामद किया है और उसका पैर कट कर अलग हो चुका था। आसपास लोगों से पूछताछ भी की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके चलते पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।