Breaking News

30 सालों से अपने बालों को सजा रही परियों की रानी, साढ़े छह फिट लम्बे बालों की ऐसे करती है देखभाल

जर्मनी में एक परी की कहानी बेहद मशहूर है। वह अपनी आदतों से लोगोें की बीच चर्चित है। रपुनजल को लोग उसके बालों की सुन्दरता और उसकी लम्बाई को लेकर जानते हैं। रपुनजल के गोल्डन सुनहरे और बेहद ही लंबे बाल आकर्षण का केन्द्र बन चुके हैं। कहानी में बुरी आत्माओं वाली चुड़ैल परी रपुनजल को कैद कर लेती है और फिर उसे बचाने के लिए एक प्रिंस आता है। खास बात यह है कि परी के सुनहरे और लंबे बाल जो हमेशा से लोग याद करते हैं। कुछ ऐसा ही एक महिला ने अपने बालों को परी रपुनजल जैसा लुक दिया है। वास्तविक जीवन में भी परी रपुनजन जैसी दिखने वाली करीब साढ़े छह फिट की बालों के साथ एक महिला की तस्वीर सामने आई है। इस लम्बे बालों वाली महिला को लोग सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं। यूक्रेन की ओडेशा में रहने वाली बिजनेस ओनर एलेना क्रवशेनको ने खुद के बालों को बिल्कुल परी जैसा बनाने के लिए बेहद मेहनत की है। एलेना क्रवशेनको अपने बालों को तब से लंबा कर रही हैं। जब वह सिर्फ 5 साल की थीं। पांच की उम्र में उनकी मां ने बताया था कि महिलाओं के बाल बेहद लंबे होते हैं और तब से वह अपने बालों को लंबा करने में जुट गईं। वह अपने बालों की काफी देखभाल करती है।

 

एलेना बताती है कि अब उनके बाल इतने लंबे हैं कि जब भी वह चलती हैं तो उसके ही पैरों में बाल दब जाते हैं। पिछले 30 सालों से एलेना अपने बालों की देखभाल के लिए सख्त हेयरकेयर रूटीन फॉलो कर रही हैं। एलेना सप्ताह में सिर्फ एक बार अपने बालों को धोती है। बालों की सफाई में 30 मिनट लगते हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए अपने बालों को कभी भी कंघी नहीं करती हैं। न ही इसे सुखाने के लिए ड्रायर का यूज करती हैं। वह अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सुखाना पसंद करती हैं।

एलेना ने बताया कि कोई भी उनके बालों की तरह लंबाई हासिल कर सकता है। बालों के प्रति सावधानी रखनी होती है। बिल्कुल वैसा ही बाल पाने के लिए बालों को बढ़ने देने का धैर्य और आकांक्षा रखना होगा। एलेना लम्बे बालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती है। हैंडल के तहत अपने खूबसूरत बालों का शोकेस करती हैं, उनके करीब 60 हजार फॉलोअर्स हैं।