Breaking News

2 सितम्बर 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। छात्र अपने करियर के प्रति सतर्क रहेंगे। नयी नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।

वृषभ — परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परिजनों की अपेक्षा आपसे बढ़ेगी। कारोबार में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना भी निर्मित हो रही है। मधुमेह रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

मिथुन — ऑफिस में आपको किसी नये प्रोजेक्ट से जोड़ा जा सकता है। अल्प मेहनत से ही बेहतर परिणाम प्राप्त कर लेंगे। दोस्तों और परिवार जनों के साथ खाली समय में पर्याप्त मनोरंजन करेंगे। अविवाहितों का विवाह भी तय हो सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में किसी नये कारोबार का विचार करेंगे।

कर्क — स्वास्थ्य में लापरवाही आपको काफी नुकसान पहुँचा सकती है। वर्तमान परिस्थितियों के कारण सर्दी-जुकाम को गम्भीरता से लें। काम में मन नहीं लगेगा। लोग आपकी पुरानी गलतियों को दोबारा उभारने का प्रयास करेंगे। आज कुछ शान्त होकर काम करें और सही समय का इन्तजार करें।

सिंह — विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार में प्रगति करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी कमजोरियों का मूल्यांकन करें। विवाहेत्तर सम्बन्धों की तरफ आकर्षित होने से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा।

कन्या — बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से अति प्रसन्न रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। भ्रमकारी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। पिता की सेहत की चिन्ता रहेगी। पुराने ऋण उतर सकते हैं।

तुला — गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी समस्याओं का कारण खोजने का प्रयास करेंगे। किसी की ज़िम्मेदारी लेने से बचें। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। कोई अच्छा बिजनेस आइडिया दिमाग में आयेगा।

वृश्चिक — समय से काम न होने के कारण व्यथित हो सकते हैं। व्यवसाय में मन्दी रहेगी। आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से झगड़ा न करें। घर में कुछ पुनर्निर्माण या साज-सज्जा आदि से सम्बन्धित कार्य करा सकते हैं।

धनु — व्यवहारिक मामलों को कुशलता से सुलझा लेंगे। आज का दिन अपनी योग्यता और क्षमता का सही उपयोग करने का है। आपको बहुत अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ायेंगे। अपने कार्य के प्रति एकाग्र रहें और अपनी ज़िम्मेदारी को निभायें।

मकर — पुरुष जातकों को महिलाओं के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। भावुक होकर निर्णय न लें अन्यथा उसका परिणाम शुभ नहीं होगा। स्वयं को कमजोर न समझें। सिरदर्द की समस्या हो तो आज आराम करें और उचित उपचार करायें।

कुम्भ — पुराने और विश्वसनीय मित्रों से मिलना होगा। समय का भरपूर लाभ उठायेंगे। कारोबार में काफी अच्छी तेजी रहेगी। लोग आपसे गम्भीर मुद्दों पर सलाह लेना चाहेंगे। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है।

मीन — धन का निवेश करने में जल्दबाज़ी न करें। प्रेमी आपको अपने परिवार से मिलवाने की इच्छा व्यक्त कर सकता है। अपने समय को प्रबन्धित करें और अनावश्यक समय बर्बाद न होने दें। यदि एलर्जी जैसी किसी समस्या से परेशान हैं तो मास्क अवश्य पहनें। मन में अजीब से विचार चलते रहेंगे।