Breaking News

16 साल की लड़की के साथ 8 लोगों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, सुनसान बंगले पर ले जाकर किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के पालघर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 लोगों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंदे अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने घटना की जानकारी आज यानी रविवार को दी।

पुलिस के मुताबिक, शर्मसार कर देने वाली ये घटना 16-17 दिसंबर की रात को हुआ। सभी 8 आरोपी मासूम को समुद्र तट पर ले जाने से पहले उसके गांव के एक सुनसान बंगले पर ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।

पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी 8 आरोपियों के खिलाफ सतपती पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र करीब 16 साल है। पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर को दर्ज कराई गई शिकायत में, पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म 16 दिसंबर की रात 8 बजे शुरू हुई जो अगले दिन सुबह 10 बजे तक जारी रही।

आरोपी, पीड़िता को माहिम गांव के एक खाली बंगले में ले गए थे, जहां सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में, वे उसे समुद्र के किनारे भी ले गए, जहां उन्होंने फिर से झाड़ियों में उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता की शिकायत की आधार पर, पुलिस ने रविवार यानी आज आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 376 (डी) (सामूहिक-बलात्कार), 366 (ए) (उपार्जन), 341 (गलत अवरोध), 342 (गलत कारावास) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराएं लगाई हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।