Breaking News

13 अक्टूबर को अंतरिक्ष में होगा कुछ ऐसा, देखकर दंग रह जाएंगे आप, चूके तो 2035 तक करना होगा इंतजार

अंतरिक्ष में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो वैज्ञानिकों को हैरान कर देगी। आज से तीन दिन बाद यानि 13 अक्टूबर को अंतरिक्ष में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, कि उसे देख आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। अगर आप 13 अक्टूबर का वह नजारा नहीं देखेंगे तो उसके लिए आपको 15 साल का यानि 2035 तक इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, इस दिन मंगल ग्रह (Mars) पृथ्वी (Earth) के सबसे नजदीक नजर आएगा जिसके चलते ग्रह काफी बड़ा नजर आएगा।पृथ्वी के करीब आने से मंगल ग्रह काफी बड़ा और खूबसूरत नजर आएगा। खगोल वैज्ञानिकों के साथ साथ कई लोगों का इस नजारे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगल ग्रह सूर्य के विपरीत और पृथ्वी सूर्य व मंगल के बीच में होगा। इसी दौरान थोड़ी देर के लिए मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब नजर आएगा। मंगल और पृथ्वी की परिक्रमा एक साथ होने की वजह से मंगल सूर्यास्त के समय आसमान में लोगों को दिखेगा। इस बीच दूरबीन से मंगल स्पष्ट आकार में और काफी चमकदार नजर आएगा। इस नजारे को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकेगा।

बता दें कि, मंगल ग्रह 6 अक्टूबर को वास्तव में पृथ्वी के सबसे करीब था, जो ग्रहों की कक्षाओं के आकार और झुकाव के कारण सिर्फ 62 मिलियन किलोमीटर (39 मिलियन मील) की दूरी पर था। मंगल ग्रह चंद्रमा से 160 गुना अधिक दूर है और 2035 तक यह फिर से नहीं देखा जा सकेगा। इस शानदार दृश्य को देखने के लिए आसमाम साफ होना चाहिए। अगर आसमान साफ रहता है तो मंगल ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देगा। मंगल ग्रह अपने उज्ज्वल, नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा।