Breaking News

125 किलो सोना, 257 करोड़ कैश के साथ 1000 करोड़ की सम्पत्ति का खुलासा, ऐसा है इत्र कारोबारी का साम्राज्य

GST विजिलेंस टीम के निशाने पर आए इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घरों 257 करोड़ कैश, 125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। डीजीजीआई के छापे में अभी तक करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। कन्नौज स्थित घर पर बरामद हुई रकम की अब गिनती शुरू हो गई है। कानपुर की ही तरह कन्नौज में भी एसबीआई की टीम सोमवार की सुबह नोट गिनने वाली तीन मशीन लेकर पीयूष जैन के मकान पर पहुंची है। पीयूष जैन के घर में भी दो दिन पहले उसकी खुद की ही नोट गिनने वाली एक मशीन पहले ही मिली थी। अब उन सभी मशीनों की मदद से नोट गिनने का काम शुरू हो चुका है। अभी तक जांच अफसरों को 500 चाबियां मिलीं लेकिन ताले 109 हैं। 257 करोड़ कैश, 125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि DGGI के छापे में अभी तक करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। बैंक के 10 स्टाफ विजिलेंस टीम की निगरानी में सोमवार की सुबह करीब 10. 30 बजे पीयूष जैन के घर पर पहुंचे। उन्हें घर के पिछले हिस्से के रास्ते से अंदर ले जाया गया है। बरामद रकम कितनी है इसकी तस्वीर गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।

kanpur note

कानपुर से लेकर दुबई तक प्रॉपर्टी

छापों में नकदी और गोल्ड के साथ बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के भी दस्तावेज मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कानपुर में चार, कन्नौज में सात, मुंबई में दो, दिल्ली में एक और दुबई में दो प्रॉपर्टी मिली हैं। सभी संपत्तियां सर्वाधिक पॉश इलाकों में खरीदी गई हैं।

नौ बोरों में नकदी, बीस बैग में सोना

छिपट्टी स्थित पीयूष जैन के मकान रविवार शाम तक 125 किलो सोना मिल चुका था। इसे लैपटॉप बैग से कुछ बड़े बीस बैगों में सीज किया गया है। नौ बोरों में नकदी भरी मिली। 50 से ज्यादा झोलों में DGGI अफसरों ने 350 फाइलें और 2700 दस्तावेजों को भरा है। कैश पीयूष के बेडरूम में बेड के अंदर से बरामद किया गया है। कमरे में ही बेड के नीचे लॉकर भी मिले हैं।

500 चाबियां, 18 लॉकर, खोलने में छूट गए पसीने

DGGI अफसरों को कन्नौज स्थित परिसरों से 500 चाबियां मिली हैं। ताले खोलने में विजिलेंस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले चार घंटे तक चाबियों को लगाया गया लेकिन असफल रहने पर एक दर्जन कारीगरों को बुलाकर ताला तोड़ने में मदद ली गई। कारीगरों को अलग-अलग जगहों से लाया गया। जिनके ताले नहीं टूटे, उन्हें कटर से कटवाया गया।

जमीन और दीवारों में दफन राज, एक्सरे मशीन मंगानी पड़ी

पीयूष जैन के किलेनुमा घर की दीवारों को तोड़ने और जमीन की खोदाई में जांच टीम को बड़ी सफलता मिली। यही वजह है कि दो दिन से परिसरों को लगातार तोड़ा जा रहा है। तहखाने, दीवारें, चैंबर के नीचे गुप्त खजाने की खोज की जा रही है। टीम को आशंका है कि दीवारों के बीच या जमीन के नीचे तिजोरियां हैं। यही हाल रहा तो पूरा घर खोदना पड़ेगा। इसे देखते हुए एक्सरे मशीन मंगाई है। साथ ही जमीन व दीवारों के पीछे कीमती चीजें खोजने के लिए पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम की भी मदद मांगी गई है। ये टीम लखनऊ से सोमवार को कन्नौज पहुंचेगी। एक गोदाम में इत्र बनाने वाला कंपाउंड मिला है।