Breaking News

देवबंद में मंगलवार 11 लोगों की रिर्पोट कोरोना पाॅजिटिव आई, देवबंद में कुल संक्रमितों की संख्या 263, एक्टिव केस हुए 67

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। देवबंद में मंगलवार को 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देवबंद चिकित्सा प्रभारी डॉ इंद्राज सिंह ने बताया कि आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनमें एक 40 वर्षीय महिला है, जो गांव फतेहपुर की रहने वाली है और शिक्षक नगर देवबंद में एक व्यक्ति के यहां साफ- सफाई का काम करती है। दूसरा नगर के मोहल्ला छिम्पीवाडा का 41 वर्षीय व्यक्ति है।
जो डॉ डीके जैन के यहां वार्ड ब्वाय का काम करता है। तीसरी 47 वर्षीय महिला है यह सरकारी अस्पताल के फार्मेसिस्ट की पत्नी है। उनके परिवार की कोई सदस्य डॉक्टर डीके जैन के यहां भर्ती थी। जिसकी मृत्यु हो गई थी। आज कोरोना पाजिटिव आई इस महिला ने उस मृतक महिला के अंतिम संस्कार के समय काम किया था। यह वहां से संक्रमित हो गई थी। चौथे 25 वर्षीय डॉक्टर है और वह डीके जैन के पुराने अस्पताल में रहते है। जो डॉक्टर डीके जैन के यहां पर प्रैक्टिस करते हैं। पांचवें 42 वर्षीय एक डॉक्टर हैं जो देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा के निवासी हैं और डॉक्टर डीके जैन के यहां पर प्रैक्टिस करते हैं।
इनका परिवार देहरादून में रहता है। यह यहां पर अकेले ही रहते हैं। इसके अलावा मौहल्ला छिम्पीवाडा का एक 62 वर्ष का व्यक्ति, एक 32 वर्षीय की महिला, एक 35 वर्षीय महिला, एक 21 वर्ष का लडका, एक 9 वर्ष का लडका और एक 11 वर्ष का लडका भी कोरोना पाॅजिटिव आए है। डा इंद्राज ने बताया कि आज कोरोना पाजिटिव आए उक्त सभी लोगों में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। डा इंद्राज ने बताया कि परसों जो सैंपल लिए गए थे, उनमें से 80 लोगों के रिजल्ट आज नेगेटिव आए है। जबकि 23 लोगो की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि डॉ डीके जैन के स्टाफ के अभी तक 18 के करीब लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। देवबंद में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 263 तथा एक्टिव केस 67 के करीब पहुंच गए हैं।