Breaking News

1 जनवरी से रसोई गैस की कीमतों में हर हफ्ते हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें क्या है वजह

नए साल की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन बचा है। 1 जनवरी 2021 की शुरुआत अपने साथ कई बड़े नियमों में बदलाव लेकर आएगा। जिसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। खास बात ये है कि साल 2021 की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी असर देखने को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि 1 दिसंबर 2021 से हर हफ्ते रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। जिस वजह से अब रसोई गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस बात की संभावना दिसंबर महीने में रसोई गैस की कीमतों में हुए बदलाव की वजह से लगाई जा रही है। दिसंबर महीने में रसोई गैस की कीमत 2 बार बदली है। जिसमें कुल 100 रुपये का इजाफा हुआ है।

दरअसल दिसंबर महीने में रसोई गैस की कीमत पहली बार 1 दिसंबर को बदली थी और इसके बाद 15 दिसंबर को भी कीमतों में बदलाव हुआ था। इसी आधारा पर अब दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में हर सप्ताह रसोई गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव करती है। जिससे आम इंसान घुल-मिल गए है। ऐसे में अब रसोई गैस की कीमत में हर सप्ताह बदलाव करने से भी आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। जिस वजह से कंपनियां ये कदम उठा सकती है। हालांकि, तेल कंपनियों ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि वैश्विक बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के भाव प्रतिदिन के आधार पर बदलता रहता है। ऐसे में तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल और पेट्रोल की कीमत दय करती है। इसी आधार पर अब सिलेंडर के दाम भी तय की जा सकती है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीडी सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 720.50 रुपये, चेन्नई में 710 रुपये प्रति सिलेंडर है।